Breaking

Wednesday, 14 December 2016

How to do Nataraja Pose?-The King of the Dance Pose- Online Yoga Training

How to do Nataraja Pose?-The King of the Dance Pose

परिचय
 नटराज आसन भगवान शंकर का मुख्य आसन है। भगवान शंकर का एक नाम नटराज भी है, इसलिए इस आसन को नटराज आसन कहते हैं। योग की उत्पत्ति शंकर भगवान से हुई है और योग शास्त्रों में 84 लाख आसनों को बताया गया है। यह आसन जीवन में जन्म-मृत्यु, बुढ़ापा और रोगों का नाश करने के लिए बनाया गया था। इस आसन के द्वारा व्यक्ति बुढ़ापे व रोगों पर काबू पा सकता है तथा उसे परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है
nataraja
 विधि
इस आसन के अभ्यास में शरीर की स्थिति बिल्कुल पहले की तरह ही रखें। दाएं पैरों को पीछे की ओर जितना ऊपर उठा सकते हैं, पैर को ऊपर उठाएं। इसके बाद दाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर दाएं पैर को घुटने से मोड़कर उसके अंगूठे को हाथ से पकड़ लें। बाएं हाथ को छाती की सीध में आगे की ओर करके सभी अंगुलियों को मोड़कर केवल तर्जनी अंगुली को खोले रखें। अब पूरे शरीर का संतुलन बाएं पैर पर बनाकर रखें तथा जितने समय तक इस स्थिति में रह सकें, रहें। फिर वास्तविक स्थिति में आकर इस क्रिया को दूसरे पैर से भी करें। इस क्रिया को 3 से 5 बार करें।
नटराज आसन के लिए पहले दोनों पैरों को मिलाकर सीधा खड़े हो जाएं। इसके बाद बाएं पैर पर संतुलन बनाते हुए दाएं पैर को पीछे की ओर जितना अधिक से अधिक सम्भव हो ऊपर उठाएं। अब दाएं हाथ को पीछे करके ऊपर उठे दाएं पैर के टखनों को पकड़ लें। सिर को सीधा करके दाएं हाथ को ऊपर की ओर नाक के सीध में रखें। सांस क्रिया सामान्य रूप से करें। आसन की इस स्थिति में शरीर का संतुलन जितनी देर तक बनाकर रखना सम्भव हो बनाकर रखें और सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसके बाद सीधे होकर यह क्रिया दूसरे पैर से भी करें। इस क्रिया को दोनों पैरों से बदल-बदलकर करें
इस आसन के अभ्यास में शरीर की स्थिति बिल्कुल पहले की तरह ही रखें। दाएं पैरों को पीछे की ओर जितना ऊपर उठा सकते हैं, पैर को ऊपर उठाएं। इसके बाद दाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर दाएं पैर को घुटने से मोड़कर उसके अंगूठे को हाथ से पकड़ लें। बाएं हाथ को छाती की सीध में आगे की ओर करके सभी अंगुलियों को मोड़कर केवल तर्जनी अंगुली को खोले रखें। अब पूरे शरीर का संतुलन बाएं पैर पर बनाकर रखें तथा जितने समय तक इस स्थिति में रह सकें, रहें।

परिचय



आसन से रोगों में लाभ
यह आसन तंत्रिका-तंत्र में संतुलन पैदा करता है। इससे पैरों की मालिश होती है, शरीर का नियंत्रण बनता है तथा मानसिक एकाग्रता में सहायक होता है/


See More Post: 

No comments:

Post a Comment

Scroll Button

Back to Top